environmentalstory

Home » UP News : आखिरकार पकड़ा गया खूंखार तेंदुआ, 2 बच्चों समेत चार लोगों पर कर चुका था हमला

UP News : आखिरकार पकड़ा गया खूंखार तेंदुआ, 2 बच्चों समेत चार लोगों पर कर चुका था हमला

by kishanchaubey
0 comment

UP News : आतंक का पर्याय बना एक और तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। यह तेंदुआ दो लोगों की जान ले चुका है और चार को घायल कर चुका है। वन विभाग का कहना है कि सभी घटनाएं इसी तेंदुए ने की, यह कह पाना मुश्किल है।

दो दिन पहले सुजौली रेंज के अयोध्या पुरवा में तेंदुए ने 80 साल की महिला पर हमला कर दिया था। इस हमले में महिला की जान तो बच गई थी, लेकिन लगातार इस इलाके में हो रहे हमलों के कारण गुस्साए ग्रामीणों ने कहा था कि अगर पिंजरा नहीं लगवाया गया तो वह सड़क जाम कर देंगे। ग्रामीणों की धमकी के बाद वन विभाग ने पिंजरा लगवाया और उसमें बकरी बांध दी, जिसमें तेंदुआ फंस गया।

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के अयोध्यापुरवा गांव में खूंखार तेंदुए को आखिर पकड़ लिया गया है. वन विभाग ने तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया। यह तेंदुआ 20 दिनों से गांव में दहशत की वजह बना हुआ था. उसने दो बच्चों समेत चार लोगों पर हमला किया था। वन विभाग ने पिंजरा लगाया और आखिरकार तेंदुआ पकड़ लिया गया, जिससे गांववालों ने राहत की सांस ली है।

जानकारी के अनुसार, जिले के सुजौली थाना क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज के अयोध्यापुरवा गांव में पिछले कुछ दिनों से एक तेंदुए का आतंक बना हुआ था। इस तेंदुए ने चार लोगों पर हमला किया, जिससे गांव के लोग डरे हुए और परेशान थे। तेंदुए के हमलों के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पिंजरा न लगाए जाने की स्थिति में चक्का जाम करने की चेतावनी दी थी।

banner

तेंदुआ ने एक घर में घुसकर मच्छरदानी में सो रही वृद्ध महिला पर भी हमला किया था। इस घटना के बाद गांववालों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने वन विभाग को तुरंत पिंजरा लगाने का अल्टीमेटम दिया था।

You Might Be Interested In

You may also like