environmentalstory

Home » उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, 13 दिसंबर तक कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, 13 दिसंबर तक कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

by kishanchaubey
0 comment

भारत के उत्तर और मध्य हिस्सों में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, विदर्भ, तेलंगाना और मराठवाड़ा सहित कई राज्यों में 13 दिसंबर तक शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की और गिरावट संभव है।

जम्मू-कश्मीर में ठंड का कहर सबसे ज्यादा है। पहलगाम में तापमान माइनस 4.3 डिग्री और श्रीनगर में माइनस 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

उत्तराखंड में आज सर्दी चरम पर है। मैदानी और पहाड़ी दोनों क्षेत्रों में शीतलहर का असर रहेगा। शाम ढलते ही ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में 13 दिसंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू के ऊपरी हिस्सों में 14 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। आज बिलासपुर-मंडी में कोहरा और रात में पाला जमने का येलो अलर्ट जारी है।

दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाएं 20 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। आज न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। AQI 278 (‘खराब’) दर्ज किया गया। 10-14 दिसंबर तक आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, ठिठुरन बरकरार रहेगी।

banner

दक्षिण में अंडमान-निकोबार और तमिलनाडु-स्रीलंका तटों पर 35-55 किमी/घंटा तक तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

IMD ने लोगों से गर्म कपड़े पहनने, रात में बाहर निकलने से बचने और बुजुर्गों-बच्चों का विशेष ख्याल रखने की अपील की है। पहाड़ी इलाकों में फिसलन और कोहरे के कारण वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्क रहने को कहा गया है।

You may also like