environmentalstory

Home » उत्तर में शीतलहर, दक्षिण में भारी बारिश; देशभर में मौसम अलर्ट

उत्तर में शीतलहर, दक्षिण में भारी बारिश; देशभर में मौसम अलर्ट

by kishanchaubey
0 comment

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के चलते ठंड तेज हो गई है और कई राज्यों में शीतलहर के आसार हैं। हिमाचल के ऊंचे इलाकों में 4 से 5 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में 2 से 5 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी है, साथ ही वायु गुणवत्ता अत्यंत खराब बनी हुई है। कश्मीर घाटी में तापमान शून्य से नीचे चला गया है, श्रीनगर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

वहीं दक्षिण भारत में चक्रवात ‘दित्वाह’ का अवशेष गहरा दबाव बनकर सक्रिय है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और कराईकल में आज भारी बारिश (64.5 से 115.5 मिमी तक) और 50-70 किमी/घंटा की तेज हवाओं की चेतावनी है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री नीचे है। हिसार में सबसे कम 3.5 डिग्री दर्ज हुआ। उत्तराखंड में सुबह 8-11 डिग्री, पहाड़ों में 2-6 डिग्री तापमान रहा। हिमाचल में 7 दिसंबर तक ज्यादातर शुष्क मौसम रहेगा। जम्मू-कश्मीर में शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है।

मौसम विभाग ने 2-3 दिसंबर को मणिपुर-मेघालय और 3-4 दिसंबर को हिमाचल-ओडिशा में घने कोहरे की चेतावनी दी है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है।

banner

आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री और गिरावट आएगी। मध्य और पूर्वी भारत में भी अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान है।

लोगों से सलाह है कि ठंड, कोहरे, प्रदूषण और बारिश के बीच यात्रा व स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें।

You may also like