environmentalstory

Home » मौसम अपडेट: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, शीतलहर की चेतावनी

मौसम अपडेट: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, शीतलहर की चेतावनी

by kishanchaubey
0 comment

भारत में नवंबर का अंतिम सप्ताह दो विपरीत मौसमी स्थितियों के साथ शुरू हुआ है। उत्तर व उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में तेज गिरावट के साथ शीतलहर और घने कोहरे का कहर जारी है, वहीं दक्षिण भारत और अंडमान-निकोबार में नए बने कम दबाव के क्षेत्र से भारी बारिश व तूफानी हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज सुबह जारी बुलेटिन में देश के विभिन्न हिस्सों में बड़े मौसमी बदलाव की जानकारी दी है।

उत्तर व मध्य भारत: पारा लुढ़का, शीतलहर की चेतावनी

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 48 घंटों में रात का तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है।

पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में 22-23 नवंबर को शीतलहर चलने की चेतावनी।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा में सुबह-शाम घना कोहरा, कई स्थानों पर दृश्यता महज 200 मीटर तक सीमित।

banner

उत्तराखंड-हिमाचल: शून्य से नीचे तापमान, पाला व ब्लैक आइस

उत्तराखंड में 26 नवंबर तक मौसम पूरी तरह शुष्क, लेकिन कड़ाके की ठंड।

बद्रीनाथ में तापमान माइनस 6 डिग्री तक पहुंचा। हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे, रोहतांग दर्रा बंद।

शिमला मौसम केंद्र: 27 नवंबर तक आसमान साफ, लेकिन ऊंचे इलाकों में दिन का तापमान 2-5 डिग्री और गिरेगा।

राज्य के 27 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे

दिल्ली-एनसीआर: ठंड से हल्की राहत, लेकिन AQI गंभीर

आज (22 नवंबर) न्यूनतम तापमान लगभग 12°C, अधिकतम 24°C रहने का अनुमान।

कल से पारा फिर 1-2 डिग्री गिरेगा।

हवा की रफ्तार कम होने से ठंड का असर अभी कुछ कम, लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह 360 (बहुत खराब श्रेणी) पर बना हुआ है।

सांस के मरीजों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह।

You may also like