नई दिल्ली, 7 जुलाई 2025: दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज, 7 जुलाई 2025 की सुबह से मूसलाधार बारिश जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों तक दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अनुमान जताया है, जिससे जलभराव, ट्रैफिक जाम और बिजली गिरने की आशंका है।
देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित हुआ है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में मौसम की मार ने तबाही मचाई है।दिल्ली का मौसमकल, 6 जुलाई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हवा में नमी 69% थी।
आज, 7 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लगातार बारिश से मौसम सुहाना है, लेकिन जलभराव से परेशानी बढ़ी है।
देशभर में तापमान
6 जुलाई को राजस्थान के बीकानेर में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मैदानी इलाकों में मध्य प्रदेश के खरगोन और महाराष्ट्र के माथेरान में न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश के कारण तापमान में कमी आई है, लेकिन उमस बनी हुई है
मौसमी गतिविधियां
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जिसके साथ चक्रवाती हवाएं और मानसूनी ट्रफ प्रभावी हैं। इस मौसमी सिस्टम के कारण देश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है।भारी बारिश का अनुमान
- छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ: गरज के साथ अति भारी बारिश (204.5 मिमी से अधिक)।
- दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश: बिजली कड़कने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश (115.6-204.4 मिमी)।
- गुजरात, कोंकण, गोवा, ओडिशा, पश्चिमी मध्य प्रदेश: भारी से बहुत भारी बारिश।
- अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय कर्नाटक, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र, कच्छ, तेलंगाना, पश्चिमी उत्तर प्रदेश: भारी बारिश (64.5-115.5 मिमी) और गरज-चमक।
अन्य क्षेत्रअंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, बिहार, पश्चिम बंगाल के गंगा मैदानी इलाके, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, झारखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में 30-40 किमी/घंटा की हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश और वज्रपात की संभावना है।
बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए कई राज्यों में अचानक बाढ़, जलभराव और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है:
- हिमाचल प्रदेश: चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना।
- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख: कठुआ, पुंछ, राजौरी, रियासी, उधमपुर, मीरपुर।
- पंजाब: गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर।
- उत्तराखंड: अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी।
- छत्तीसगढ़: बलरामपुर, बलौदा बाजार, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़, सूरजपुर, सरगुजा।
- पूर्वी मध्य प्रदेश: अनूपपुर, बालाघाट, दमोह, डिंडोरी, कटनी, मंडला, पन्ना, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, उमरिया।
- ओडिशा: अनुगुल, बारागढ़, बौदा, देवगढ़, झारसुगुड़ा, केंद्रापारा, केंदुझार, मयूरभंज, संबलपुर, सुबरनापुर, सुंदरगढ़।
- पश्चिम बंगाल: दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदनीपुर, होरा, पुरुलिया, बांकुरा, पश्चिम मेदनीपुर।
- झारखंड: गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, सरायकेला, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो।
- पूर्वोत्तर भारत: अरुणाचल प्रदेश (चांगलांग, लोहित, तिरप, अंजॉ), असम और मेघालय (कछार, एन.सी. हिल्स, करीमगंज, पूर्वी खासी हिल्स, पश्चिमी खासी हिल्स, जैन्तिया हिल्स), मणिपुर (बिष्णुपुर, चंदेल, चुराचांदपुर, इम्फाल पूर्व, सेनापति, तमेंगलांग, थौबल, उखरुल), मिजोरम (आइजोल, चम्फाई, कोलासिब, ममित, सेरछिप), नागालैंड (दीमापुर, किफिरे, कोहिमा, लॉन्गलेंग, मोकोकचुंग, मोन, पेरेन, फेक, वोखा, जुन्हेबोटो)।
सतर्कता की सलाह
मौसम विभाग ने नदियों, जलाशयों और निचले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है। भूस्खलन और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासनिक दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भूस्खलन और बाढ़ से पहले ही भारी नुकसान हुआ है।
