environmentalstory

Home » भारत में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

भारत में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

by kishanchaubey
0 comment

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज सुबह, 9 सितंबर 2025 को जारी ताजा अपडेट में देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है।

पाकिस्तान और राजस्थान-कच्छ क्षेत्र में बने गहरे दबाव (डीप डिप्रेशन) के कारण मौसमी गतिविधियां तेज हो गई हैं, जो अगले 12 घंटों में कमजोर पड़कर निम्न दबाव क्षेत्र में बदल सकता है।

मानसून की ट्रफ पाकिस्तान और राजस्थान से शुरू होकर उदयपुर, शिवपुरी, सिद्धी, रांची, दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है, जिसके चलते देश के कई राज्यों में भारी बारिश और अन्य मौसमी गतिविधियों का अनुमान है।

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज, 9 सितंबर 2025 को भारी से बहुत भारी बारिश (115.6 से 204.4 मिमी) की आशंका है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

banner

येलो अलर्ट वाले राज्य

आईएमडी ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सौराष्ट्र-कच्छ, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश (64.5 से 115.5 मिमी) का अनुमान जताया है। इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां गरज के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।

आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने अंडमान-निकोबार, बिहार, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। इसके अलावा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में भी गरज के साथ बारिश और वज्रपात का खतरा है।

अचानक बाढ़ का खतरा

पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर और जालौर जिलों, गुजरात के बनासकांठा, सौराष्ट्र और कच्छ के कच्छ जिलों में अगले 24 घंटों में अचानक बाढ़ और जलभराव की आशंका है। इन क्षेत्रों में लोगों और किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर थम गया है, जिसके कारण उमस और गर्मी बढ़ गई है। आज, 9 सितंबर 2025 को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

कल, 8 सितंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक) और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.7 डिग्री कम) दर्ज किया गया।

तापमान में उतार-चढ़ाव

कल, 8 सितंबर 2025 को आंध्र प्रदेश के कावली में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कर्नाटक के मैसूर और महाराष्ट्र के जेउर में न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

You may also like