environmentalstory

Home » उत्तराखंड,ओडिशा, बिहार, तमिलनाडु सहित कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलेगा

उत्तराखंड,ओडिशा, बिहार, तमिलनाडु सहित कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलेगा

by kishanchaubey
0 comment
weather news

Weather News: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज 23 अप्रैल को जारी अपने ताजा पूर्वानुमान में बताया है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कई राज्यों में भारी बारिश, तूफानी हवाएं और लू (हीटवेव) की आशंका जताई गई है

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश: 24 से बदलेगा मौसम

आज, 23 अप्रैल को पश्चिमी हिमालयी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन 24 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे इन इलाकों में मौसम में बदलाव आएगा।
24 से 26 अप्रैल के दौरान यहां हल्की बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश: भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

पूर्वोत्तर भारत में बने चक्रवाती सिस्टम और ट्रफ के चलते अगले एक हफ्ते तक असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में तेज हवाओं (60 किमी/घंटा तक) और बिजली गिरने के साथ बारिश की आशंका है।

  • 23 से 27 अप्रैल: असम, मेघालय और अरुणाचल में 204 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है।
  • 23 और 25 अप्रैल: नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 70 मिमी या उससे अधिक बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि:

banner
  • शहरी क्षेत्रों में अंडरपास बंद, सड़कों पर जलभराव और यातायात बाधित हो सकता है।
  • भूस्खलन, मिट्टी धंसने, और फसलों को नुकसान की आशंका है।

कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु: दक्षिण भारत में तूफानी मौसम

  • 23 अप्रैल को: कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, केरल और माहे में 50 किमी/घंटा तक की हवाएं, हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात हो सकता है।
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में अगले एक हफ्ते तक आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश: हीटवेव का कहर

देश के कई हिस्सों में गर्मी अपने चरम पर पहुंचने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार:

  • 23 से 28 अप्रैल: पूर्वी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में हीटवेव।
  • 23 से 27 अप्रैल: पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश में गर्म हवाएं चलेंगी।
  • 23 से 26 अप्रैल: पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा में लू के हालात।
  • 25 और 26 अप्रैल: झारखंड में भी गर्मी का असर दिखेगा।

रातें भी रहेंगी गर्म

  • 23 से 25 अप्रैल: बिहार में रात का तापमान भी ऊंचा रहेगा।
  • 23 और 24 अप्रैल: ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों में भी रातें गर्म रहेंगी।

गुजरात, महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा: गर्मी और उमस

  • 23 और 24 अप्रैल: झारखंड, गुजरात में उमस भरा मौसम।
  • 23 अप्रैल: कोंकण, गोवा में भी गर्मी और नमी दोनों का असर।
  • 23 से 25 अप्रैल: मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा।

तापमान में तेजी से बढ़ोतरी

  • उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 5 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि।
  • मध्य भारत में अगले 2 दिनों में 2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है।
  • गुजरात में अगले 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी।
  • पूर्वी भारत में अगले 3 दिनों में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है।

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम 23°C के आस-पास रहने का अनुमान है।
22 अप्रैल को झारसुगुड़ा (ओडिशा) में 46.2°C और बठिंडा (पंजाब) में 17.0°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

22 अप्रैल को कहां हुई बारिश

  • बारिश हुई: असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, कर्नाटक के कई हिस्सों में।
  • असम के जोरहाट में 3 सेमी और रंगिया में 2 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

You may also like