environmentalstory

Home » उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण भारत में चक्रवात-बारिश का येलो अलर्ट

उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण भारत में चक्रवात-बारिश का येलो अलर्ट

by kishanchaubey
0 comment

देश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है तो दक्षिण और पूर्वी भारत में समुद्री चक्रवाती गतिविधियों के कारण भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज सुबह जारी ताजा बुलेटिन में उत्तर भारत में आने वाले दिनों में पारे में और गिरावट की चेतावनी दी है।

उत्तर भारत में शीतलहर तेज, कई जगह तापमान शून्य से नीचे

  • उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट संभव।
  • मध्य भारत में पहले 2 दिन तापमान स्थिर, फिर 3 दिनों में 2-3 डिग्री की गिरावट।
  • हिमाचल प्रदेश के 14 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे; ताबो सबसे ठंडा (-6.9°C)।
  • कश्मीर घाटी में श्रीनगर का तापमान -3.2°C, शोपियां सबसे ठंडा (-5.1°C)। 30 नवंबर तक मौसम साफ लेकिन तापमान में 3 डिग्री तक और गिरावट संभव।
  • उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक शीतलहर और पाला; दिन में भी कड़कड़ाती ठंड।
  • दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 9-11°C और अधिकतम 25-27°C रहने का अनुमान। कमजोर हवाओं के कारण AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में (इंडिया गेट क्षेत्र में 328)।

घने कोहरे का अलर्ट

25 नवंबर की रात और 26 नवंबर की सुबह पश्चिमी उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर घना कोहरा छाने की संभावना। दृश्यता कम होने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।

दक्षिण भारत में नया चक्रवात बनने के आसार

  • मलेशिया-मलक्का क्षेत्र के पास बने कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटे में दक्षिण अंडमान सागर पहुंचकर डिप्रेशन में बदल सकता है।
  • अगले 48 घंटों में यह और तेज होकर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।
  • कोमोरिन क्षेत्र और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में भी नया कम दबाव बनने की आशंका।

भारी बारिश का येलो अलर्ट

आज (25 नवंबर) और आने वाले दिनों में निम्न क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी:

  • अंडमान-निकोबार द्वीप समूह
  • केरल
  • तमिलनाडु
  • पुडुचेरी
  • उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश कई जगहों पर 64.5 से 115.5 मिमी तक बारिश संभव; गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी खतरा। कर्नाटक के दक्षिणी तटीय और आंतरिक इलाकों में हल्की-मध्यम बारिश।

मछुआरों के लिए चेतावनी

अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु-श्रीलंका तट के पास तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना। मछुआरों को 27-28 नवंबर तक समुद्र में न जाने की सलाह।

banner

कल (24 नवंबर) हुई बारिश

तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और लक्षद्वीप में व्यापक बारिश दर्ज की गई। पांडिचेरी, कन्याकुमारी, कराईकल, नागपट्टिनम, कुड्डालोर, येरकॉड और कुन्नूर में 1 से.मी. तक बारिश हुई। देश के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर का अंत और दिसंबर की शुरुआत में उत्तर भारत में शीतलहर और दक्षिण-पूर्व भारत में चक्रवाती बारिश का दौर जारी रह सकता है। यात्रा करने से पहले मौसम अपडेट जरूर देखें।

You may also like