environmentalstory

Home » उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरा, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव से तूफानी हवाओं की चेतावनी

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरा, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव से तूफानी हवाओं की चेतावनी

by kishanchaubey
0 comment

देश के बड़े हिस्से में मौसम ने सख्त रुख अपनाया है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ और तेज उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम (130 नॉट की रफ्तार) के प्रभाव से शीतलहर, घना कोहरा और बर्फबारी बढ़ गई है। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, जबकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र मजबूत होकर डिप्रेशन में बदल सकता है, जिससे समुद्री इलाकों में तेज हवाएं और ऊंची लहरें आने की आशंका है।

मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, उत्तर पाकिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान गिर रहा है। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों जैसे उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में तापमान -2 से 2 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। पाला और फिसलन से सड़कों पर खतरा बढ़ गया है, यात्रा जोखिम भरी हो सकती है। मैदानी इलाकों में भी ठंडी हवाएं और कोहरा छाया है।

हिमाचल प्रदेश में ऊंचे इलाकों जैसे चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, खज्जियार और रोहतांग में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई, तापमान शून्य से नीचे। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर में 10 जनवरी तक घने कोहरे का येलो अलर्ट। 12 जनवरी तक मौसम साफ होने की उम्मीद है।

जम्मू-कश्मीर में उत्तर, मध्य और दक्षिण कश्मीर के पहाड़ों में बर्फबारी संभव, 10 जनवरी तक तापमान और गिरेगा। जम्मू में न्यूनतम 5.2 डिग्री दर्ज। दिल्ली में सुबह घना कोहरा, दृश्यता 50 मीटर से कम, न्यूनतम 7 डिग्री, अधिकतम 14 डिग्री। यातायात प्रभावित। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में शीतलहर तेज।

banner

विभिन्न राज्यों में चेतावनी: छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, विदर्भ में शीतलहर। बिहार, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में कोल्ड डे। अरुणाचल, असम, मेघालय, बिहार, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, पश्चिमी राजस्थान में घना कोहरा। पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश में बहुत घना कोहरा।

तापमान पूर्वानुमान: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में अगले दो दिन न्यूनतम 2-3 डिग्री गिरावट, फिर स्थिर। मध्य भारत में 24 घंटे स्थिर, फिर 2-3 डिग्री बढ़ोतरी। पूर्वी भारत में चार दिन स्थिर, फिर हल्की बढ़ोतरी। महाराष्ट्र, गुजरात में धीरे बढ़ोतरी। कल कोच्चि में अधिकतम 35.2 डिग्री, राजगढ़ में न्यूनतम 2.0 डिग्री।

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव 5.8 किमी ऊंचाई तक सक्रिय, अगले 24 घंटे डिप्रेशन बनेगा, पश्चिम-उत्तर-पश्चिम बढ़ेगा। 9-10 जनवरी तमिलनाडु में भारी-बहुत भारी बारिश, 11 जनवरी भारी। 10 जनवरी केरल, माहे में भारी बारिश। श्रीलंका तट, दक्षिण-पश्चिम/दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, मन्नार, कोमोरिन में 35-45 किमी/घंटा हवाएं 55 किमी/घंटा हो सकतीं। मछुआरों को समुद्र न जाने की सलाह।

लोगों को चेतावनियों का पालन, अनावश्यक यात्रा से बचाव और ठंड से सुरक्षा की सलाह।

You may also like