नई दिल्ली: देश भर में मानसून की बारिश का दौर जारी है। राजधानी दिल्ली में बीते दिन, 4 जुलाई को हल्की से भारी बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से मामूली राहत दी, लेकिन नमी का स्तर 87% तक पहुंचने से उमस बरकरार रही।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.2 डिग्री कम) और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया।
दिल्ली में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज, 5 जुलाई 2025 को दिल्ली में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
देश भर में भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आज छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश (115.6 से 204.4 मिमी) की संभावना है। इसके लिए चक्रवाती हवाओं और मानसून ट्रफ को जिम्मेदार बताया गया है।
उत्तर भारत के पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और पश्चिमी राजस्थान में वज्रपात के साथ 64.5 से 115.5 मिमी बारिश का अनुमान है।
इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, आंतरिक कर्नाटक, झारखंड, केरल, माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, सौराष्ट्र, कच्छ, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और विदर्भ में भी भारी बारिश की संभावना है।
तेज हवाओं का अलर्ट
तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में तेज सतही हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।
पूर्वी मध्य प्रदेश के अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, सागर, सिवनी, शहडोल, टीकमगढ़ और उमरिया जिलों में भी बाढ़ की आशंका है। पश्चिमी मध्य प्रदेश के अशोकनगर, गुना, झाबुआ, राजगढ़, रतलाम, श्योपुर, शिवपुरी और विदिशा जिलों में भी बाढ़ का अंदेशा है।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़ और टेहरी गढ़वाल जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल में बाढ़ की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ का अंदेशा है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के डोडा, कठुआ और उधमपुर जिलों में भी अचानक बाढ़ की संभावना जताई गई है।
पूर्वोत्तर भारत में भी खतरा
असम और मेघालय के कछार, कार्बी आंगलोंग, एन.सी. हिल्स, करीमगंज, पूर्वी खासी हिल्स, री भोई, पश्चिमी खासी हिल्स और जयंतिया हिल्स जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ और जलभराव का खतरा है।
मणिपुर के बिष्णुपुर, चंदेल, चुराचांदपुर, इंफाल, सेनापति, थौबल, उखरुल, मिजोरम के आइजोल, चम्फाई और नागालैंड के दीमापुर, किफिरे, कोहिमा, मोन, पेरेन, फेक, तुएनसांग, वोखा, जुन्हेबोटो जिलों में भी बाढ़ की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और निचले इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह दी है।