देश भर में मानसूनी बारिश का दौर जारी है, लेकिन कुछ हिस्सों में बारिश की कमी से गर्मी और उमस बरकरार है। मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश (115.6-204.4 मिमी) की चेतावनी दी है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी राजस्थान में 64.5-115.5 मिमी बारिश और वज्रपात की संभावना के साथ येलो अलर्ट जारी है।
आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और विदर्भ में भी भारी बारिश और बिजली कड़कने का अनुमान है। छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
अंडमान और निकोबार, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में तेज हवाएं चलने की आशंका है।मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में जम्मू और कश्मीर के कठुआ, सांबा, उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, रियासी, जम्मू, राजौरी, मीरपुर, पंच, बारामूला, अनंतनाग, कारगिल और लेह में जलभराव और अचानक बाढ़ की चेतावनी दी है।
हिमाचल प्रदेश के शिमला, सिरमौर, किन्नौर, मंडी, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, कांगड़ा और चंबा में भी बाढ़ का खतरा है। उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और चमोली में भारी बारिश से बाढ़ की आशंका है। केरल के कासरगोड, कन्नूर, कोजिकोड, वायनाड, मल्लापुरम, एर्नाकुलम, कोट्टायम, अलाप्पुझा और अन्य जिलों में जलभराव का खतरा है।
तटीय कर्नाटक के उत्तर और दक्षिण कन्नड़, उडुपी, कोंकण और गोवा के दक्षिण गोवा, उत्तरी गोवा, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, रायगढ़, मुंबई और पालघर में भी बाढ़ की चेतावनी है।21 जुलाई को तंजावुर में अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री और माथेरान में न्यूनतम 19.6 डिग्री दर्ज किया गया। कल मुंबई-सांताक्रुज में 9 सेमी, कटरा में 8 सेमी और होनावर में 4 सेमी बारिश हुई। प्रशासन को आपदा प्रबंधन के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।