नई दिल्ली, 17 नवंबर 2025: भारत में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में है, जबकि दक्षिणी तटीय इलाकों में कम दबाव के कारण भारी बारिश बरस रही है। आईएमडी के आज सुबह जारी पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट नहीं होगी, लेकिन ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।
इसके बाद हल्की बढ़ोतरी संभव है।उत्तर भारत में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़े हैं। दिल्ली में कल न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन और पिछले तीन सालों में नवंबर का सबसे कम तापमान है। आज अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहने का अनुमान है। हल्का कोहरा छाया रहा, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक 359 पर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया, जिससे सांस की बीमारियां बढ़ने का खतरा है।
मध्य प्रदेश में आज कई जगहों पर शीतलहर से गंभीर शीतलहर की आशंका है, जो 18-19 नवंबर तक कुछ हिस्सों में जारी रहेगी। राजस्थान के पश्चिमी-पूर्वी इलाकों में 17-19 नवंबर तक शीतलहर के हालात बन सकते हैं। विदर्भ, मध्यम महाराष्ट्र में 17-18 नवंबर को ठंड बढ़ेगी, छत्तीसगढ़ में 17-19 नवंबर तक ठंडी हवाएं चलेंगी और झारखंड में आज शीतलहर का असर दिखेगा।
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तराखंड में आज नए पश्चिमी विक्षोभ से ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी है, लेकिन 19 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल में तापमान शून्य से नीचे, कश्मीर घाटी और लाहौल-स्पीति में बर्फबारी से ठंड कड़ी।
रात में पाला जमने से सड़कें फिसलन भरी, यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह।पूर्वोत्तर में असम, मेघालय आदि में सुबह घना कोहरा, दृश्यता 200-500 मीटर तक घटी। दक्षिण में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कम दबाव से तमिलनाडु, पुडुचेरी में भारी से बहुत भारी बारिश (115.6-204.5 मिमी) का ऑरेंज अलर्ट।
आंध्र प्रदेश, केरल में येलो अलर्ट (64.5-115.5 मिमी), अंडमान-निकोबार में वज्रपात और तेज हवाएं। कल तमिलनाडु आदि में 1-6 सेमी बारिश हुई।देश भर में ठंड, कोहरा, बारिश और बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित। बच्चों-बुजुर्गों को विशेष सतर्कता बरतें।
