environmentalstory

Home » चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का खतरा: आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका, दक्षिण-पूर्व भारत में रेड अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का खतरा: आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका, दक्षिण-पूर्व भारत में रेड अलर्ट

by kishanchaubey
0 comment

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। तूफान अगले 24 घंटों में और तीव्र होकर भयंकर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है और 28 अक्टूबर की शाम या रात को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट के आसपास टकरा सकता है।

इससे दक्षिण, पूर्वी और मध्य भारत के बड़े हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, तूफानी हवाएं (90-110 किमी/घंटा), ऊंची समुद्री लहरें और अचानक बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

अरब सागर में सक्रिय डिप्रेशन से पश्चिमी तट पर भी बारिश बढ़ेगी। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदलेगा, जबकि दिल्ली-एनसीआर में बारिश से वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है।

रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट की विस्तृत जानकारी

रेड अलर्ट (अत्यधिक भारी बारिश – 204.5 मिमी से अधिक): आंध्र प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ भयंकर बारिश की आशंका। तेज हवाएं (50-60 किमी/घंटा) और वज्रपात का खतरा।

banner

ऑरेंज अलर्ट (भारी से बहुत भारी बारिश – 115.6–204.4 मिमी): रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में गरज के साथ भारी बारिश।येलो अलर्ट (भारी बारिश – 64.5–115.5 मिमी): गुजरात, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, राजस्थान, केरल और कर्नाटक में बादल फटने जैसे हालात।

तूफान ‘मोंथा’ का अपडेट

वर्तमान स्थिति: पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय। पिछले 6 घंटों में 15 किमी/घंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ा।

भविष्यवाणी: 28 अक्टूबर सुबह तक भयंकर चक्रवाती तूफान बनेगा। उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए शाम/रात को आंध्र प्रदेश (काकीनाडा के आसपास) तट से टकराएगा।

प्रभाव: हवाएं 90-110 किमी/घंटा, तटीय इलाकों में भारी बारिश, समुद्री उथल-पुथल। अरब सागर का डिप्रेशन महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में बारिश बढ़ाएगा।

वज्रपात और तूफानी हवाओं की चेतावनी

छत्तीसगढ़: 50-60 किमी/घंटा हवाएं, वज्रपात।अंडमान-निकोबार, केरल, लक्षद्वीप: 40-50 किमी/घंटा हवाएं, गरज-बारिश।

ओडिशा, झारखंड, गुजरात, तेलंगाना, विदर्भ, पश्चिम मध्य प्रदेश: 30-40 किमी/घंटा हवाएं, बिजली गिरने का खतरा।

आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक: समान मौसमी गतिविधियां।

कल की बारिश (27 अक्टूबर 2025)

अधिक बारिश वाले क्षेत्र: सौराष्ट्र-कच्छ, कोंकण-गोवा, गुजरात, तटीय आंध्र-यनम, केरल; ओडिशा, पश्चिम उत्तर प्रदेश आदि में गरज-बौछारें।

विशिष्ट माप: दीव (11 सेमी), गिर सोमनाथ (9 सेमी), भावनगर-महिसागर (6 सेमी प्रत्येक), श्योपुर (6 सेमी), त्रिशूर (6 सेमी), विशाखापट्टनम (5 सेमी) आदि।

You may also like