environmentalstory

Home » उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का कहर: ठंड, कोहरा और बर्फबारी की चेतावनी

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का कहर: ठंड, कोहरा और बर्फबारी की चेतावनी

by kishanchaubey
0 comment

Weather News: पश्चिमी विक्षोभ और तेज जेट स्ट्रीम के प्रभाव से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पसर गई है। मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, उपोष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम 12.6 किमी ऊंचाई पर 135 नॉट की रफ्तार से बह रही है, जिससे ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में घुस आई हैं। इससे तापमान में तेज गिरावट, घना कोहरा और प्रदूषण बढ़ गया है।

उत्तराखंड में देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी के लिए येलो अलर्ट जारी। सुबह-रात घना कोहरा दृश्यता घटाकर यातायात बाधित कर सकता है। 28-29 दिसंबर को पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी संभव। हिमाचल प्रदेश में शीतलहर चरम पर, न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री गिरेगा। निचले पहाड़ों में 24-27 दिसंबर तक कोहरा, 28-29 को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी।

कश्मीर घाटी में सर्दी का आलम चरम पर; श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3-4 डिग्री। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाला का खतरा। दिल्ली-एनसीआर में दृश्यता 50-100 मीटर तक सिमट गई, अधिकतम तापमान 20°C और न्यूनतम 10°C रहने का अनुमान। AQI गंभीर श्रेणी में पहुंचा, सांस लेना मुश्किल।

उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले 24-48 घंटों में तापमान 2-3 डिग्री गिरेगा। यूपी, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में 29 दिसंबर तक, मध्य प्रदेश में 25 दिसंबर तक घना कोहरा। बिहार-झारखंड में ठंडे दिन की स्थिति। कल (23 दिसंबर) पुनालुर में अधिकतम 35°C, गुरदासपुर में न्यूनतम 5°C दर्ज।

banner

कोहरा-प्रदूषण से अस्थमा, ब्रोंकाइटिस रोगियों को सतर्क रहने की सलाह। फेफड़ों-आंखों पर बुरा असर। दक्षिणी समुद्रों में सोमालिया तट, कोमोरिन और मन्नार की खाड़ी में हवाएं 65 किमी/घंटे तक तेज, मछुआरों को चेतावनी।

कुल मिलाकर, जनजीवन प्रभावित। मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने, स्वास्थ्य का ध्यान रखने की हिदायत दी है।

You may also like