environmentalstory

Home » मौसम विभाग का रेड अलर्ट: देश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी

मौसम विभाग का रेड अलर्ट: देश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी

by kishanchaubey
0 comment

नई दिल्ली, 13 अगस्त 2025: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज सुबह अपने ताजा अपडेट में देश के विभिन्न हिस्सों में मानसूनी गतिविधियों के कारण भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मानसूनी ट्रफ अमृतसर, मंडी, वाल्मीकि नगर, मुजफ्फरपुर, जलपाईगुड़ी, हाफलांग से मणिपुर तक सक्रिय है। इसके अलावा, ऊपरी हवाओं में चक्रवाती प्रसार और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पाकिस्तान के उत्तरी हिस्सों और जम्मू-कश्मीर में मौसमी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

भारी बारिश और रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में आज, 13 अगस्त को भारी से अति भारी बारिश (204.5 मिमी से अधिक) के साथ बिजली गिरने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है।

ऑरेंज और येलो अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट: हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में भारी बारिश (115.6 से 204.4 मिमी) की संभावना है। इन क्षेत्रों में वज्रपात और तेज हवाओं का भी खतरा है।

banner

येलो अलर्ट: अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश (64.5 से 115.5 मिमी) का अनुमान है।

बाढ़ और जलभराव का खतरा

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश के चम्बा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों, उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों में अचानक बाढ़ और जलभराव की चेतावनी दी है।

इसके अलावा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के उत्तरी, दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी सिक्किम, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर और बिहार के अररिया, किशनगंज, सुपौल और पूर्णिया जिलों में भी बाढ़ का खतरा है।

तापमान और पिछले दिन की बारिश

कल, 12 अगस्त को उड़ीसा के बौध में अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस और असम के हाफलांग, महाराष्ट्र के माथेरान और ज्यूर में न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पूर्वी मध्य प्रदेश के उमरिया में 7 सेमी, बागडोगरा में 4 सेमी, तटीय आंध्र प्रदेश के काकीनाडा और ओंगोल में 3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

कहां हुई बारिश ?

12 अगस्त को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, केरल, तटीय कर्नाटक, अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप, पश्चिम उत्तर प्रदेश, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और पंजाब में बारिश या गरज के साथ बौछारें दर्ज की गईं।

You may also like