environmentalstory

Home » हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ से 43 लोगों की मौत, 37 लापता; 500 करोड़ से अधिक का नुकसान

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ से 43 लोगों की मौत, 37 लापता; 500 करोड़ से अधिक का नुकसान

by kishanchaubey
0 comment

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है। आपदा प्रबंधन एवं राजस्व विभाग के विशेष सचिव डीसी राणा ने बीबीसी को बताया कि 19 जून को मॉनसून शुरू होने के बाद से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 37 लोग लापता हैं।

बारिश के कारण सड़क दुर्घटनाओं में भी 26 लोगों की जान गई है। डीसी राणा के अनुसार, बारिश और बाढ़ से राज्य में 500 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सबसे अधिक प्रभावित मंडी जिला है, जहां 20 लोगों की मौत हुई और 80 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

मंडी में ब्यास नदी में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 7 जुलाई तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।मंडी से लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने एक्स पर लिखा, “हिमाचल प्रदेश में हर साल बाढ़ से होने वाली तबाही दिल दहलाने वाली है।

मैंने मंडी के सिराज और अन्य प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचने की कोशिश की, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रतीक्षा करने की सलाह दी है। मंडी डीसी ने आज भी रेड अलर्ट जारी किया है। हम अधिकारियों की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।”

banner

राज्य में राहत और बचाव कार्य जारी हैं, लेकिन भारी बारिश के कारण प्रशासन को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

You may also like